सुरक्षा युक्तियाँ
यहाँ वे 6 चीज़ें दी गई हैं, जो आप अपने खाते को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए कर सकते हैं:
  1. अपना पासरवर्ड सुरक्षित करें:
    • किसी भी अन्य ऑनलाइन स्थान पर अपने Facebook पासवर्ड का उपयोग न करें.
    • कभी भी अपना पासवर्ड साझा न करें. उसे जानने वाले आप अकेले व्यक्ति होने चाहिए.
    • अपना नाम या सामान्य शब्दों को शामिल करने से बचें. आपके पासवर्ड का अंदाज़ा लगाना कठिन होना चाहिए.
  2. हमारी अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करें.
  3. अपने ईमेल खाते (खातों) को सुरक्षित करें.
  4. जब आप किसी ऐसे कंप्यूटर का उपयोग करते हैं जिसे आप अन्य लोगों के साथ साझा करते हैं, तो Facebook से लॉग आउट करें. यदि आप भूल जाते हैं, तो आप दूरस्थ रुप से लॉग आउट कर सकते हैं.
  5. अपने कंप्यूटर पर एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर चलाएँ:
  6. कुछ भी क्लिक या डाउनलोड करने से पहले सोचें.
आप अपने खाते में और अधिक सुरक्षा जोड़ने तथा इसकी समीक्षा के लिए सुरक्षा जाँच का उपयोग कर सकते हैं. सुरक्षा जाँच शुरू करने के लिए, आपको अपने Facebook खाते में लॉग इन करना होगा.
सुरक्षा जाँच से आपको निम्न सहायता मिलती है:
  • अप्रयुक्त ब्राउज़र और एप्‍लिकेशन में से Facebook से लॉग आउट हो जाते हैं
  • किसी अपरिचित कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस से किसी व्यक्ति द्वारा आपके खाते में लॉग इन करने का प्रयास करने पर अलर्ट पाएँ
  • जानें कि अपना पासवर्ड कैसे सुरक्षित रखें
नोट: यह सुविधा फिलहाल उन लोगों के लिए ही उपलब्ध है जो कंप्यूटर से Facebook पर लॉग इन किए हुए हैं या Android एप्‍लिकेशन के जरिए या iOS द्वारा Facebook के नवीनतम संस्करण का उपयोग कर रहे हैं.
अपने खाते को सुरक्षित रखने और अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करने के बारे में और अधिक जानें.
क्या यह जानकारी उपयोगी थी?
यहाँ कुछ ऐसी चीज़ें दी गई हैं, जिन्हें आप अपने खाते को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैंः
  • अपना पासरवर्ड सुरक्षित करें. अपने Facebook पासवर्ड का कहीं और ऑनलाइन उपयोग न करें और न ही इसे अन्य लोगों के साथ साझा करें. आपके पासवर्ड का अंदाज़ा लगाना कठिन होना चाहिए. अपना नाम या सामान्य शब्दों को शामिल करने से बचें. मज़बूत पासवर्ड बनानेके बारे में अधिक जानें.
  • अपनी लॉगिन जानकारी कभी साझा न करें. स्कैमर्स Facebook की तरह लगने वाली नकली वेबसाइट बना सकते हैं और आपको आपके इमेल पते और पासवर्ड के साथ लॉगिन करने के लिए कह सकते हैं. अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करने से पहले हमेशा वेबसाइट का URL जांचें. संदेह होने पर, Facebook पेज तक जाने के लिए अपने ब्राउज़र में www.facebook.com टाइप करें. फ़िशिंग से बचनेके बारे में अधिक जानें.
  • जब आप किसी ऐसे कंप्यूटर का उपयोग करते हैं जिसे आप अन्य लोगों के साथ साझा करते हैं, तो Facebook से लॉग आउट करें. यदि आप भूल जाते हैं, तो आप दूर से या किसी अन्य डिवाइस से लॉग आउट कर सकते हैं.
  • अपरिचित लोगों से मित्र अनुरोध स्वीकार न करें. स्कैमर्स, लोगों से मित्रता करने के लिए नकली खाता बना सकते हैं. स्कैमर्स के साथ मित्रता करना उन्हें आपकी टाइमलाइन स्पैम करने, पोस्ट में आपको टैग करने और आपको द्वेषपूर्ण संदेश भेजने हेतु अनुमत करता है.
  • दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर से सावधान रहें. संक्रमित कंप्यूटर या डिवाइस के संकेतों को पहचानें और दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर को निकालने का तरीका जानें. अपना वेब ब्राउज़र बिल्कुल अपडेट रखें और संदिग्ध एप्लिकेशन या ब्राउज़र एड-ऑन निकाल दें.
  • संदिग्ध लिंक कभी भी क्लिक न करें, भले ही आपको लगे कि उन्हें आपके किसी मित्र या परिचित न भेजा है. इसमें Facebook (उदाहरण: पोस्ट पर) या ईमेल में दिए लिंक शामिल हैं. ध्यान रखें कि Facebook कभी भी किसी ईमेल में आपका पासवर्ड नहीं पूछेगा. यदि आप Facebook पर कोई संदेहास्पद लिंक देखते हैं, तो उसे रिपोर्ट करें.
  • हमारी अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करें. उदाहरण के लिए, आपको अपरिचित लॉग इन के बारे में अलर्ट मिल सकती है और मित्रों का अपने विश्वसनीय संपर्कों के रूप में चयन करें. यदि आप किसी कंप्यूटर से Facebook में लॉगिन हैं, तो आप अपनी सुरक्षा सेटिंग्स की समीक्षा करने हेतु सुरक्षा जांच का उपयोग कर सकते हैं.
क्या यह जानकारी उपयोगी थी?
अगर आपको अपना मौजूदा पासवर्ड पता है, तो आप उसे बदल सकते हैं:
  1. किसी भी Facebook पेज के ऊपरी-दाएँ कोने पर मौजूद को क्लिक करें और सेटिंग का चयन करें
  2. सुरक्षा और लॉग इन पर क्लिक करें
  3. पासवर्ड बदलें के आगे स्थित संपादित करें पर क्लिक करें
  4. परिवर्तन सहेजें क्लिक करें
अगर आपको अपना मौजूदा पासवर्ड पता नहीं है तो, आप इसे रीसेट कर सकते हैं:
  1. अपना खाता पेज खोजें में जाएँ
  2. अपने खाते से संबद्ध ईमेल, फ़ोन नंबर, पूरा नाम या उपयोगकर्ता नाम लिखें, फिर खोजें क्लिक करें
  3. स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले निर्देशों का पालन करें
अगर आपको अभी भी समस्या आ रही है तो हम आपका खाता रिकवर करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
क्या यह जानकारी उपयोगी थी?
कभी-कभी हम अपलोड करना तब ब्लाक कर देते हैं जब हमें यह पता चलता है कि उक्त फ़ाइल संक्रमित है, ताकि वायरस को अन्य लोगों तक पहुँचने से रोका जा सके. जब किसी फ़ाइल में वायरस होता है, तो इसका अर्थ यह है कि फ़ाइल मैलवेयर से प्रभावित है.
आपने जो फ़ाइल डाउनलोड की है, यदि आपको इससे संबंधित कोई चेतावनी मिलती है, तो हम आपको इसे हटाने का सुझाव देते हैं, ताकि आपके कंप्यूटर को कोई नुकसान न पहुँचें.
इसे दोबारा होने से रोकने के लिए, उन फ़ाइलों से सावधान रहे जोकि फ़ोटो जैसी दिखती तो हैं, लेकिन ये .jpg या .png. के बजाय exe, .rar या .zip के नाम से समाप्त होती हैं. इसके अलावा, उन स्रोतों से फ़ाइल डाउनलोड करना या खोलना बंद करें जिन पर आपको भरोसा नहीं है. अपने खाते को सुरक्षित रखने के बारे में अधिक जानें.
क्या यह जानकारी उपयोगी थी?