सुरक्षित खोज: चालू या बंद करना
सुरक्षित खोज आपके Google खोज परिणामों से अनुपयुक्त या मुखर यौन चित्र अवरुद्ध करने में आपकी सहायता कर सकता है. सुरक्षित खोज फ़िल्टर 100% सही नहीं है, लेकिन यह अधिकांश वयस्क सामग्री से बचने में आपकी सहायता करता है.
सुरक्षित खोज चालू या बंद करना
- खोज सेटिंग पृष्ठ पर जाएं.
- "सुरक्षित खोज फ़िल्टर" अनुभाग ढूंढें.
- "स्पष्ट परिणामों को फ़िल्टर करें" के पास वाला बॉक्स चेक करके सुरक्षित खोज चालू करें. सुरक्षित खोज चालू होने पर, मुखर यौन सामग्री से लिंक करने वाले परिणामों सहित, Google खोज परिणाम पृष्ठों से मुखर यौन वीडियो और चित्रों को फ़िल्टर कर दिया जाएगा.
- बॉक्स को अनचेक करके सुरक्षित खोज बंद करें. सुरक्षित खोज बंद होने पर, हम आपकी खोज के लिए सर्वाधिक प्रासंगिक परिणाम उपलब्ध कराएंगे और उनमें आपके द्वारा खोजे जाने पर मुखर यौन सामग्री शामिल हो सकती है.
- पृष्ठ के निचले भाग में नीचे स्थित सहेजें बटन क्लिक करें.
सुरक्षित खोज चालू रखना
अन्य लोगों, जैसे अपने बच्चों को या आपका कंप्यूटर मांगने वाले किसी भी व्यक्ति को अपनी सेटिंग में बदलाव करने देने से रोकने के लिए, सुरक्षित खोज लॉक करें क्लिक करें. सुरक्षित खोज लॉक करने के बारे में और जानें.अनुचित सामग्री की रिपोर्ट करना
हम सुरक्षित खोज फ़िल्टर को पूरी तरह लागू करने का हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन कभी-कभी यौन चित्र, जैसे पोर्न या नग्नता उससे बच जाते हैं. यदि आपने सुरक्षित खोज को मुखर यौन सामग्री परिणामों को फ़िल्टर करने के लिए सेट किया हुआ है, लेकिन फिर भी अनुपयुक्त साइटें या चित्र दिखाई दे रहे हैं, तो कृपया हमें बताएं. जब आप सामग्री की रिपोर्ट करते हैं, तो स्पष्ट करें कि आपको सामग्री अनुपयुक्त क्यों लग रही है.
- वेब पृष्ठ परिणाम:आपत्तिजनक सामग्री की रिपोर्ट करने के लिए इस टूल का उपयोग करें.
-
चित्र परिणाम: अनुपयुक्त चित्र पर क्लिक करें और फिर चित्र परिणाम फलक के नीचे दाएं कोने में फ़ीडबैक भेजें क्लिक करें.
मेरी सुरक्षित खोज सेटिंग बंद होती रहती है
यदि आपके कंप्यूटर पर कुकी सक्षम हैं तो सुरक्षित खोज को चालू रहना चाहिए. यदि आप अपनी कुकी हटाते हैं, तो आपकी सुरक्षित खोज सेटिंग रीसेट हो सकती है.
आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) या नेटवर्क व्यवस्थापक आपकी सुरक्षित खोज सेटिंग को ओवरराइड कर सकता है. यदि आपको लगता है कि आपके द्वारा चुनी गई सुरक्षित खोज सेटिंग आपके खोज परिणामों पर लागू नहीं हो रही है, तो अधिक जानकारी के लिए अपने ISP या नेटवर्क व्यवस्थापक से संपर्क करें.
वेब पर सुरक्षित बने रहने की और अधिक युक्तियां
सुरक्षित खोज सुरक्षित ढंग से इंटरनेट पर खोज करने में आपके परिवार की सहायता करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कई टूल में से एक है. वेब पर अपने परिवार को सुरक्षित रखने संबंधी और अधिक युक्तियों के लिए, Google के सुरक्षा केंद्र पर जाएं.