खोज फ़िल्टर का इस्तेमाल करना
कभी-कभी आप बस ब्राउज़ करके देखना चाहते हैं। जबकि कई बार आपको एकदम ठीक से पता होता है कि आपको क्या चाहिए। ठहरने की जगह ढूँढ़ते समय खोज फ़िल्टर का इस्तेमाल करना अपनी पसंद की जगहें छाँटने का एक बढ़िया तरीका है। अगर आप सुविधाजनक बुकिंग की तलाश में हैं, तो अपनी खोज को टार्गेट करने के लिए तारीख सीमाएँ और अलग-अलग तरह की जगहें चुन सकते हैं।
खोज करें
नीचे दी गई जानकारी जोड़कर अपनी खोज शुरू करें :
- डेस्टिनेशन
- चेक इन और चेक आउट की तारीखें
- मेहमानों और पालतू जीवों की कुल संख्या
लंबी अवधि के लिए जगहें ढूँढ़ें
हमने लंबी अवधि के लिए उपलब्ध जगहें तलाशने का ज़्यादा आसान और सुविधाजनक तरीका पेश किया है। अपने ठहरने की अवधि बताने के लिए महीने पर टैप करें और बुकिंग के शुरू व खत्म होने की तारीखें आसानी से कस्टमाइज़ करें। अपनी बुकिंग के शुरू और खत्म होने की तारीखों को अधिकतम 14 रातों तक बढ़ाकर आप ज़्यादा तरह की उपलब्ध लिस्टिंग ब्राउज़ कर सकते हैं।
फ़िल्टर
फ़िल्टर चुनकर, अलग-अलग तरह के फ़िल्टर में से चुनकर अपनी खोज को बेहतर बनाएँ और अपनी मनचाही बुकिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनें।
और फ़िल्टर
क्या आप और सटीक जानकारी पाना चाहते हैं? यहाँ और भी फ़िल्टर दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप सही जगह चुन सकते हैं।
ठहरने की जगह का प्रकार
बुकिंग आपकी है, तो बताएँ कि आपको क्या पसंद है? कमरे, पूरे घर और कई तरह की जगहें खोजें।
किराए की रेंज
अपने बजट के लिए सही जगह ढूँढ़ें–शुल्क और टैक्स के बगैर प्रति रात किराए के हिसाब से फ़िल्टर करें।
कमरे और बेड
बेडरूम, बाथरूम, बेड—अपने समूह के लिए सही संख्या चुनें।
सुविधाएँ
कुछ लोगों को किचन की सुविधा की ज़रूरत होती है, कुछ को टीवी की और कुछ लोग मुफ़्त पार्किंग की सुविधा चाहते हैं। वह चुनें जो आपको अपनी सुविधा के लिए चाहिए।
बुकिंग के विकल्प
अपने बुकिंग अनुभव को आसान बनाने के लिए बुकिंग के विकल्प चुनें – तत्काल बुकिंग, सेल्फ़ - सर्विस चेक इन, मुफ़्त कैंसिलेशन वगैरह।
ठहरने की बेहतरीन जगहें
कई कैटेगरी में से चुनें, जैसे कि :
- मेहमानों की फ़ेवरेट : मेहमानों के मुताबिक, Airbnb पर मौजूद सबसे चहेते घर।
- Luxe : क्वॉलिटी की कसौटी पर परखे गए बुलंद डिज़ाइन वाले बेहतरीन घर।
प्रॉपर्टी का प्रकार
बुकिंग आपकी है, तो बताएँ कि आपको क्या पसंद है? कोठियाँ, हॉस्टल, अपार्टमेंट और बहुत कुछ ढूँढ़ें।
सुलभता
क्या आपको शॉवर तक जाने के लिए बिना सीढ़ियों वाले रास्ते या ग्रैब बार की ज़रूरत है? आराम और सुरक्षा के लिए सुविधाएँ चुनें।
मेज़बान की भाषा
वे मेज़बान चुनें, जो किसी ऐसी भाषा में बात करते हैं जो आपको आती है।
ध्यान दें : कीवर्ड के आधार पर खोज करना फ़िलहाल मुमकिन नहीं है।
संबंधित लेख
- मेज़बान
पक्का करें कि मेहमान आपकी लिस्टिंग को ढूँढ़ सकते हैं
आपकी लिस्टिंग खोज नतीजों में दिखाई देती है या नहीं इसका पता लगाने के लिए अपनी लिस्टिंग के आँकड़े देखकर जानें कि उसे कितनी बार देखा गया है। - मेज़बान
अपनी लिस्टिंग की परफ़ॉर्मेंस की तुलना करना
Airbnb जिन लिस्टिंग का इस्तेमाल तुलना करने के लिए करता है उन्हें आप अपने प्रदर्शन के डेटा में पा सकते हैं। - मेहमान
ठहरने की जगह खोजना
अपनी यात्रा के लिए सही जगह खोजने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें, नक्शे पर देख लें और जगहों का ब्यौरा पढ़ लें।