बुकमार्क आयात या निर्यात करना
यदि आपके पास अन्य ब्राउज़र में बुकमार्क या पसंदीदा रखे हुए हैं, तो आप उन्हें आसानी से Google Chrome में डाउनलोड कर सकते हैं. इसी प्रकार, आप अपने बुकमार्क को HTML फ़ाइल के रूप में निर्यात करके उन्हें हमेशा ही Chrome से बाहर प्राप्त कर सकते हैं.
Firefox या Internet Explorer से बुकमार्क आयात करना
- Chrome मेनू
क्लिक करें.
- बुकमार्क चुनें.
- बुकमार्क और सेटिंग आयात करें चुनें.
- वह प्रोग्राम चुनें जिसमें आपके द्वारा आयात किए जाने के इच्छुक बुकमार्क शामिल हैं.
- आयात करें क्लिक करें.
यदि आपने अभी तक Chrome में कोई बुकमार्क नहीं बनाया है, तो आपके द्वारा आयात किए जाने वाले बुकमार्क सीधे बुकमार्क बार पर दिखाई देंगे, जो सामान्यतया पता बार के नीचे डॉक किए हुए होते हैं. यदि आपके पास Chrome में पहले से बुकमार्क हैं, तो आपके द्वारा आयात किए जाने वाले बुकमार्क "Firefox से आयातित" या "IE से आयातित" नामक नए फ़ोल्डर में दिखाई देंगे, जो बार के अंत में स्थित होता है. आप Chrome मेनू क्लिक करके और बुकमार्क चुनकर भी अपने बुकमार्क ढूंढ सकते हैं.
Chrome उपकरण का उपयोग कर रहे हैं? यह विकल्प उपलब्ध नहीं है. इसके बजाय, अपने बुकमार्क HTML फ़ाइल के रूप में निर्यात करें और उन्हें बुकमार्क प्रबंधक के रूप में आयात करें. चरणों का अगला अनुभाग देखें.
सभी अन्य ब्राउज़र से बुकमार्क आयात करना
- बुकमार्क को ब्राउज़र से HTML फ़ाइल के रूप में निर्यात करें.
- Google Chrome में ब्राउज़र टूलबार पर Chrome मेनू
क्लिक करें.
- बुकमार्क चुनें.
- बुकमार्क प्रबंधक चुनें.
- प्रबंधक में व्यवस्थित करें मेनू क्लिक करें.
- HTML फ़ाइल से बुकमार्क आयात करें चुनें.
- अपनी सहेजी गई HTML फ़ाइल खोलें.
यदि आपने अभी तक Chrome में कोई बुकमार्क नहीं बनाया है, तो आपके द्वारा आयात किए जाने वाले बुकमार्क सीधे बुकमार्क बार पर दिखाई देंगे, जो सामान्यतया पता बार के नीचे डॉक किए हुए होते हैं. यदि आपके पास Chrome में पहले से बुकमार्क हैं, तो आपके द्वारा आयात किए जाने वाले बुकमार्क बार के अंत में स्थित एक नए फ़ोल्डर में दिखाई देंगे. आप Chrome मेनू क्लिक करके और बुकमार्क चुनकर भी अपने बुकमार्क ढूंढ सकते हैं.
Google Toolbar से बुकमार्क आयात करना
- https://www.google.com/bookmarks पर जाएं.
- उसी Google खाते से प्रवेश करें जिससे आप Google टूलबार में प्रवेश करते हैं.
- मुखपृष्ठ पर "बुकमार्क निर्यात करें" ढूंढें और क्लिक करें. आपके बुकमार्क आपके कंप्यूटर पर html फ़ाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएंगे.
- Chrome मेनू
क्लिक करें.
- बुकमार्क चुनें.
- बुकमार्क प्रबंधक चुनें.
- प्रबंधक में व्यवस्थित करें मेनू क्लिक करें.
- HTML फ़ाइल से बुकमार्क आयात करें चुनें.
- अपनी सहेजी गई HTML फ़ाइल खोलें.
उन अन्य उपकरणों से बुकमार्क आयात करना जहां आप Chrome का उपयोग करते हैं
यदि आपके बुकमार्क किसी अन्य कंप्यूटर पर मौजूद Chrome में संगृहीत हैं, तो उन बुकमार्क को अपने उपयोग किए जा रहे उपकरण पर प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका यह है कि दोनों कंप्यूटर पर Chrome में प्रवेश किया जाए और बुकमार्क अपने खाते में समन्वयित कर लिए जाएं. Chrome में प्रवेश करने और समन्वयन सक्षम करने का तरीका जानें:
Chrome से बुकमार्क निर्यात करना
- ब्राउज़र टूलबार पर Chrome मेनू
क्लिक करें.
- बुकमार्क चुनें.
- बुकमार्क प्रबंधक चुनें.
- प्रबंधक में व्यवस्थित करें मेनू क्लिक करें.
- बुकमार्क निर्यात करें चुनें.
Chrome आपके बुकमार्क HTML फ़ाइल के रूप में निर्यात करेगा, जिसे फिर आप किसी अन्य ब्राउज़र में आयात कर सकते हैं.