अपने रिज़र्वेशन का भुगतान करने के लिए Airbnb भुगतान योजना का इस्तेमाल करें
यात्रा अभी और बाकी भुगतान बाद में करना चाहते हैं? अच्छा विचार है।
Klarna के ज़रिए किस्तों में भुगतान करें
अमेरिका और कनाडा में रहने वाले लोगों के लिए, हम Klarna की ओर से "किस्तों में भुगतान करने" के दो नए तरीके पेश कर रहे हैं। भुगतान के ये तरीके भविष्य में ज़्यादा बड़े पैमाने पर उपलब्ध होंगे।
Klarna के ज़रिए किस्तों में भुगतान करने के बारे में और जानें।
किस तरह की ठहरने की जगहों के लिए भुगतान योजना का इस्तेमाल किया जा सकता है
अगर आपका रिज़र्वेशन इन शर्तों को पूरा करता है, तो चेक आउट के समय आपको भुगतान योजना का विकल्प मिलेगा :
- आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक अकाउंट (शर्तें लागू), PayPal, Apple Pay, Google Pay या Airbnb क्रेडिट से भुगतान कर रहे हैं।
- आप भारतीय रुपये (INR) के अलावा किसी और करेंसी में भुगतान कर रहे हैं। अगर आप ब्राज़ीलियन रेयाल (BRL) से भुगतान कर रहे हैं, तो और जानकारी लें।
- रिज़र्वेशन की कुल राशि $50 USD या इससे ज़्यादा है, इसमें क्रेडिट या कूपन घटाने के बाद टैक्स और शुल्क शामिल हैं।
- आपका रिज़र्वेशन शुरू होने में कम-से-कम 14 दिन बाकी हैं (आपको बुकिंग कितने पहले करनी होगी यह लिस्टिंग की कैंसिलेशन नीति के आधार पर तय होता है)।
- यह रिज़र्वेशन 28 या इससे ज़्यादा रातों की लंबी बुकिंग के लिए नहीं है।
- आप Airbnb for Work का रिज़र्वेशन नहीं कर रहे हैं।
भुगतानों पर नज़र रखना
आपका रिज़र्वेशन कंफ़र्म होने के बाद आप उसके पहले हिस्से का भुगतान करेंगे और भविष्य के भुगतान अपने-आप ही उन तारीखों पर लिए जाएँगे, जो चेक आउट के समय आपको दिखाई जाएँगी।
आपकी ईमेल से भेजी हुई रसीद में आने वाले भुगतानों की जानकारी भी शामिल होगी। हर भावी भुगतान की तारीख के 3 दिन पहले आपको एक ईमेल रिमाइंडर मिलेगा जिसमें आपके भुगतान की सेटिंग मैनेज करने का लिंक भी होगा, ताकि आप अपने भुगतान के तरीके में बदलाव कर सकें या इच्छा होने पर समय से पहले भुगतान कर सकें।
कैंसिलेशन
अगर आप कैंसिल करते हैं या अगला भुगतान उसकी तय तारीख तक पूरा नहीं किया जा सकता है, तो आपको रिज़र्वेशन की कैंसिलेशन की नीति के अनुसार रिफ़ंड मिलेगा।
जैसे : मान लें कि आप लिस्टिंग की सख्त कैंसिलेशन नीति के अनुसार 50% रिफ़ंड पाने के लिए समय पर कैंसिल करते हैं। अगर अब तक रिज़र्वेशन की सिर्फ़ 50% राशि का ही भुगतान किया गया है, तो किसी भी तरह का रिफ़ंड जारी नहीं किया जाएगा और बाकी की 50% राशि आपसे नहीं ली जाएगी।
अपने बैंक अकाउंट से भुगतान करना
अगर आप अपने बैंक अकाउंट से भुगतान करते हैं और अगर उस लिस्टिंग की कैंसिलेशन की नीति सुविधाजनक या सामान्य है, तो आप भुगतान योजना का इस्तेमाल करके भी भुगतान कर सकते हैं।
कूपन, क्रेडिट और गिफ़्ट कार्ड
अगर आप चेक आउट के दौरान कोई भुगतान योजना चुनते हैं, तो भुगतान योजना की राशि का हिसाब लगाने से पहले Airbnb क्रेडिट, कूपन या गिफ़्ट कार्ड लागू किए जाएँगे। दूसरे भुगतान या भविष्य के किसी भी भुगतान पर कूपन, क्रेडिट या गिफ़्ट कार्ड लागू नहीं किए जा सकते।
जैसे : मान लें कि आपने कुल $200 डॉलर की ट्रिप बुक की है और आपके अकाउंट में $50 के गिफ़्ट क्रेडिट हैं :
- तो चेक आउट के दौरान, आप गिफ़्ट कार्ड क्रेडिट के तौर पर $50 तक की राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं
- अगर आप पूरे $50 के गिफ़्ट क्रेडिट इस्तेमाल करते हैं, तो बचे हुए $150 के भुगतान के लिए आपके पास $75 का भुगतान चेक आउट के समय और शेष $75 का भुगतान बाद में करने का विकल्प होगा
- बैकअप के तौर पर आपके पास भुगतान का एक और तरीका होना चाहिए—जैसे कि आपके किसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी हमारे पास होनी चाहिए
- जब भुगतान के दूसरे तरीके, यानी जिसे आपने चेक आउट के समय चुना था (उदाहरण के लिए, क्रेडिट या कूपन से भुगतान करने के साथ ही आपने जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड चुना था) से अपने-आप चार्ज लेने का समय आएगा, तब उस तरीके से $75 की राशि ली जाएगी, चाहे आपके अकाउंट में बचे हुए या नए Airbnb क्रेडिट रखे हों।
संबंधित लेख
- मेहमान
Klarna के ज़रिए अपने रिज़र्वेशन के लिए किस्तों में भुगतान करें
Klarna की ‘किस्तों में भुगतान करने’ की भुगतान योजना की बदौलत, आप किसी यात्रा के लिए कई हफ़्तों या महीनों में भुगतान कर सकते हैं—जिससे आपको इ… - मेहमान
भुगतान विधि जोड़ें या हटाएँ
अपने भुगतान के तरीकों को मैनेज करने के बारे में जानें। - मेहमान
आप अपने रिज़र्वेशन के लिए कब भुगतान करेंगे
आपकी बुकिंग का प्रकार, आपके भुगतान का तरीका और आपने कहाँ के लिए बुकिंग की है इसके आधार पर भुगतान का समय अलग-अलग होता है।